संभार डाक व्यवसायिक ग्राहकों को लागत प्रभावी और कुशल समाधान प्रदान करता है जो देश भर में संग्रहण से भंडारण, संचरण और वितरण तक संपूर्ण मूल्य श्रृंखला का प्रबंधन करता है।
भरी हुई ट्रक (FTL) और कम भरी हुई ट्रक (LTL) की सेवाएं
ग्राहक अपनी आवश्यकताओं के आधार पर अपने परेषण — एक या अनेक पार्सल — को या तो भरी हुई ट्रक (FTL)
या कम भरी हुई ट्रक (LTL) में भेज सकते हैं। यह लचीला और सुविधाजनक है। संभार डाक देश भर में
पैकेज और परेषण ले जाने और वितरित करने के लिए एक विशेष नेटवर्क का उपयोग करता है।
यह डाक-वस्तुओं को सड़क, रेल और हवाई मार्ग से ले जाता है और सुरक्षित और समय पर वितरण सुनिश्चित करता है।
आपके पारेषण और वितरण आवश्यकताओं की सेवा के लिए देश भर में विशेष संभार डाक केंद्र स्थापित किए गए हैं। अपने सन्निकट किसी केंद्र का पता लगाने के लिए मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय से संपर्क करें।
ग्राहक की आवश्यकताओं के आधार पर डाक-वस्तएं सड़क, रेल या हवाई मार्ग से भेजी जाती हैं।
ग्राहकों के लिए प्रेषण/वितरण से पहले परेषण के भंडारण के लिए गोदामों के विकल्प उपलब्ध हैं।
ऑर्डर संसाधन और ऑर्डर प्रबंधन समाधान भी उपलब्ध हैं जो "संपूर्ण व्यवसाय" दृष्टिकोण अपनाते हैं। संभार डाक ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं के आधार पर 'पिक एंड पैक' सुविधाएं प्रदान करके संपूर्ण संभार संचालन को सुचारू बनाएगा। प्रत्येक परेषण को ग्राहक की इच्छानुसार विशिष्ट सामान के साथ पैक किया जाएगा।
संभार डाक के अंतर्गत वापसी सेवाएं उपलब्ध हैं।
फ़ोन : 033 23096080
फ़ैक्स : 033 22120811
ईमेल : cpmg_wb@indiapost.gov.in
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल का कार्यालय
योगायोग भवन पी-36, चितरंजन एवेन्यू
कोलकाता-700012
पश्चिम बंगाल, भारत